गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर। गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी में खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (बी डिवीजन) के सुपर लीग मुकाबले में शनिवार को अचीवर्स इलेवन बी ने गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच 30 ओवर के मुकाबले में अचीवर्स इलेवन बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी की टीम 22.3 ओवर में मात्र 62 रन पर सिमट गई। 63 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी अचीवर्स ने 12.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। रंजीत निषाद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। रंजीत के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.