गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड में खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग ए-डिवीजन के सुपर लीग मुकाबले में गुरुवार को अचीवर्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसकेपी क्रिकेट क्लब बस्ती को 216 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अचीवर्स 11 की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 318 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में एसकेपी क्रिकेट क्लब बस्ती की पूरी टीम 20.5 ओवर में मात्र 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...