गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर। सेंट एंड्रयू कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग-ए डिवीजन के मुकाबले में मंगलवार को अचीवर्स इलेवन ने एनएस क्रिकेट एकेडमी सरताज को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 35 ओवर के मैच में टॉस जीतकर एनएस क्रिकेट एकेडमी सरताज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी टीम 16.5 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अचीवर्स इलेवन ने 6.2 ओवर में ही 94 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अचीवर्स इलेवन के सुंदरम द्विवेदी को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 4 विकेट चटकाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.