अचिंत्य-धनुष राष्ट्रीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे
गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- गाजियाबादए वंदना। विजयनगर स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अचिंत्य राज खन्ना और धनुष कुमार ऑल इंडिया नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने स्टेट शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ी देहरादून में 30 जुलाई तक होने वाली शूटिंग चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्या अंजू गौड़ और निदेशक करुण गौड़ ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.