बुलंदशहर, फरवरी 24 -- पॉटरियों में अचार जार की मांग बढ़ गई है। जिसके चलते पॉटरियों के संचालक लगातार जार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आलम यह है कि मांग के अनुसार जार बन नहीं पा रहे हैं। उद्यमियों को ऑर्डरों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। खुर्जा में करीब 300 से अधिक पॉटरी इकाईयां हैं। जहां पर कप प्लेट, खिलौने, डिनर सैट और अचार जार आदि बनते हैं। हाल फिलहाल में अचार जार की मांग बढ़ गई है। जार बनाने वाली पॉटरियां लगातार मांग को पूरा करने का प्रयास कर रहीं हैं। कारीगरों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिसके बाद भी ऑर्डरों की पूर्ती करना मुश्किल हो रहा है। उद्यमियों की मानें, तो आगामी दिनों में आचार जार की मांग बढ़ेगी। जिसके लिए अभी से तैयारियां की जा रहीं हैं। वहीं ऑनलाइन पॉटरी उत्पादों को बेचने वाले व्यापारियों के अनुसार अचार जार के उनके पास प्रतिदिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.