जौनपुर, सितम्बर 13 -- जमालपुर (मिर्जापुर)। क्षेत्र के तेतरियां कलां के पूर्व प्रधान एवं सपा नेता लोरिक यादव के तीस वर्षीय भतीजे सतीश यादव कि आकस्मिक हार्ट हटैक से मृत्यु हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बलिया के सपा सांसद सनातन पाण्डेय पूर्व प्रधान के आवास पर पहुंचकर मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सतीश यादव अपने छोटे भाई संदीप यादव के साथ किसी काम से छत्तीसगढ़ गया था। छत्तीसगढ़ में ही शुक्रवार को अचानक सीने मे तेज दर्द शिकायत हुआ। भाई संदीप ने तत्काल उसे स्थानीय हास्पीटल मे भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान ही स्थिति संभलने की बजाय बिगड़ती ही चली गई। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद भी नहीं बचाया जा सका। उनके निधन पर सपा के जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर याद...