पाकुड़, फरवरी 25 -- महेशपुर, एक संवाददाता। मंगलवार रात करीब 09:30 बजे अचानक मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम कूल-कूल हो गया। बारिश लगभग एक घंटे 10:30 बजे रात तक हुई। अचानक हुई बारिश से कम हो रही ठंड में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही आम के पेड़ों पर लगे मंजर को थोड़ा लाभ तथा थोड़ा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। ठंड का मौसम जाने की सोच रहे लोगों को गर्म कपड़ों की अभी जरुरत पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है। हांलाकि बुधवार सुबह आसमान साफ रहा और आसमान में सूर्य भी निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.