चित्रकूट, मार्च 29 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ा सेमरवार में शिक्षक की अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बूढ़ा सेमरवार निवासी 44 वर्षीय शिक्षक हीरालाल की पहाड़ी ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहदा में सहायक अध्यापक के तौर पर तैनाती रही है। शनिवार की शाम करीब छह बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में शिक्षक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शिक्षक दिव्यांग थे। उनके तीन बेटे अमरदीप, विकास व पवन है। पत्नी भी दिव्यांग है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...