किशनगंज, नवम्बर 26 -- पोठिया, निज संवाददाता। किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य पथ स्थित कोवाबाड़ी शिव मंदिर के निकट बुधवार को सड़क पर अचानक सांप आने से स्कूटी से स्कूल जा रही शिक्षिका दुर्घटना का शिकार हो गयी। शिक्षिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। बुधवार को यह हादसा उस समय हुआ, जब कोवाबाड़ी निवासी शिक्षिका रीना शर्मा (40)अपनी स्कूटर से विद्यालय जा रही थी। इसी क्रम में शिव मंदिर के निकट सड़क पर अचानक एक सांप आ गया। जिससे स्कूटी अनियंत्रित होने से शिक्षिका सड़क पर गिर गई। गंभीर चोट लगने से शिक्षिका अचेत हो गई। स्थानीय लोगों व परिजनों द्वारा तत्काल घायल शिक्षिका को इलाज के लिए इस्लामपुर ले जाया गया। जहां शिक्षिका का इलाज जारी है। इधर, देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सांप सड़क पर ही कुंडली मारकर बैठ गया। सपेरा को बुलाकर सांप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.