भदोही, मई 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जंगीगंज रेलवे फाटक के पास खड़ी स्कार्पियो का अचानक दरवाजा खुल जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि कोइरौना थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर निवासी प्रदीप पांडेय 45 वर्षीय शुक्रवार को बाइक से जंगीगंज दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह जंगीगंज रेलवे फाटक के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़ी एक स्कार्पियो का चालक अचानक दरवाजा खोल दिया। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार जख्मी, रेफर अचानक गेट खुलने से बाइक सीधे उससे टकरा गई और प्रदीप पांडेय बाइक समेत सड़क पर गिरकर...