अचानक सेवामुक्त करने पर बिफरे पूर्व सैनिक, एमडी से की शिकायत
बुलंदशहर, मई 19 -- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने एसएसओ के पद से हटाए जाने के विरोध में पश्चिमांचल के प्रबंध निदेशक को शिकायती पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने एमडी से कहा कि या तो उनकी गरिमापूर्ण पुनर्नियुक्ति की जाए या फिर अचानक हटाए जाने का कारण स्पष्ट किया जाए। शिकायत पत्र में पूर्व सैनिकों ने रोष जताते हुए कहा कि विद्युत विभाग में हुई हड़ताल के दौरान उन्होंने दिन-रात एक करके जिले के बिजली सब स्टेशनों को संभाला था, जिससे जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। उस संकटकाल में विभाग का साथ देने का इनाम आज उन्हें सेवामुक्ति के रूप में मिला है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। यह भी पढ़ें- 19 सूत्री मांगों को लेकर मोर्चा फिर मुखर,आंदोलन की चेतावनी बिना किसी पूर्व सूचना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.