बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती। अचानक शुरू हुई बारिश से किसानों के होश उड़ गए। शनिवार सुबह भोर में बारिश होने लगी। एक समय तो ऐसा लगा की बारिश काफी तेज हो जाएगी। कुछ देर बारिश होने के बाद थम गई और आसमान से बादल छटने लगे। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस लिया। शुक्रवार देर रात से ही पश्चिम की तरफ से तेज चमक व गरज के साथ बादल उठते हुए दिखाई दे रहे थे। बादल की चमक व गरज से ऐसा लग रहा था कि यह देर-सबेर तेज बरसात हो जाएगी। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे से बूंदा-बांदी शुरू हो गई। इसके बाद बारिश तेज होती जा रही थी। इस समय खेतों में गेहूं, सरसों आदि की फसल खड़ी है। फसल अब पकने वाली है। ऐसे में अगर बारिश के साथ थोड़ी तेज हवा चल जाए तो फसल गिरने में समय नहीं लगेगा। इससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। इस समय आसमान पर जहां बादल छाए रहते हैं, वहीं मौसम सर्द...