बस्ती, मई 9 -- रुधौली, हिन्दुस्तान संवाद नगर पंचायत रुधौली में तहसील गेट के पास उस समय भगदड़ मच गई जब सड़क से गुजर रही सीएनजी की एक ट्रक से अचानक गैस लीक होने लगी। तेज आवाज से गैस लीक होने पर चालक व खलासी गाड़ी को सड़क पर खड़ी कर भाग निकले। विस्फोट के खौफ से आसपास के लोग दुकान व मकान छोड़कर भागने लगे। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने दोनों तरफ से यातायात बंद कराया और चालक को बुलवाया। इतनी देर में गैस का रिसाव कुछ कम हो चुका था। चालक ने वहां पहुंचकर गैस के रिसाव को रोका और गाड़ी लेकर वहां से चला गया।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों के अनुसार सीएनजी गैस का ट्रक बस्ती से सिद्धार्थनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह तहसील गेट के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचा कि ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.