लखनऊ, मई 8 -- नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित नागरिक समाधान दिवस के अचानक खत्म करने से महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। जोन-एक के जेसी बोस वार्ड व रकाबगंज, घसियारी मंडी की महिलाएं नालियों की सफाई संबंधी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचीं, लेकिन कोई अधिकारी न मिलने पर उन्होंने मुख्यालय परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि समाधान दिवस का समय एक बजे तक निर्धारित था, फिर भी अधिकारियों ने बिना सूचना इसे समय से पहले समाप्त कर दिया। दरअसल, नगर निगम मुख्यालय में जनगणना कार्यों के शुभारंभ के लिए समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें नगर विकास मंत्री एके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में आने वाले थे। यह भी पढ़ें- नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना ठप, पेयजल के लिए मचा हाहाकार मंत्री के आगमन की तैयारी में महापौर सुषमा खर्कवाल उनके आवास रवाना हो...