बदायूं, अप्रैल 11 -- क्षेत्र के गांव मुगर्रा छिद्दू खां में अचानक लगी आग से कपड़ा, जेवर,नकदी, अनाज एवं अन्य घरेलू सामान जल गया। आग पर ग्रामीणों ने बामुश्किल काबू पाया। आग लगने से लोगों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने क्षतिपूर्ति की मांग की है। गांव मुगर्रा छिद्दू खां में राजभान सिंह पुत्र जमादार के घर में शाम करीब छह बजे अचानक पीछे से आग लग गई। उस समय घर वाले खेत पर गेहूं काट रहे थे। आग की उठती लपटें देख चीख पुकार पर एकत्र ग्रामीणों द्वारा बामुश्किल दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, तब तक राजभान के घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद, कपड़ा, जेवर, अनाज, एक मोटर साइकिल, एक साइकिल पूरी तरह जल गई। इस घटना में एक भैस और गृहस्वामी की पत्नी ममता गंभीर रूप से झुलस गयी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अग्नि कांड में करीब आठ लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.