बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती, निज संवाददाता सोनहा थानाक्षेत्र अंतर्गत अमरौली शुमाली टोला रामनगर तिराहे के पास लगी आग से लगभग डेढ़ बीघा गेहूं और तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है।ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित किसान ने बताया कि फायर विभाग को सूचना देने के बावजूद समय पर दमकल नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...