गाजीपुर, मार्च 5 -- खानपुर। ग्राम शादी-भादी में रात के समय खड़े ट्रक में आग लगने से जलकर राख हो गया। शुभम सिंह पुत्र बच्चा सिंह का ट्रक घर से कुछ दूरी पर गांव में ही खड़ा था। होली की पूर्व रात्रि में जब सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। तभी तकरीबन 1:00 के आसपास ट्रक से तेज आग की लपटें उठने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक सब कुछ लगभग जल चुका था। थानाध्यक्ष राजीव पांडे ने बताया कि इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। आग बैटरी की शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.