चित्रकूट, अप्रैल 24 -- राजापुर। सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेदू के मजरा जमौली हार में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक आग ने तेज हवा की वजह से भीषण रुप ले लिया। आग ने देखते ही देखते आसपास के खेतों में रखे भूसे के ढेर, कटी फसल व पाइपों को जलाकर खाक कर दिया। करीब एक दर्जन किसानों का आग से नुकसान बताया जा रहा है। दोपहर के समय खेतों में थ्रेसिंग के बाद रखे भूसे में अचानक आग लगी। इसके बाद हवा के झोंकों से उड़ती चिंगारियों ने आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि अधिकांश किसान अपना अनाज पहले ही घर ले जा चुके थे। आग इतनी भीषण थी कि करीब एक किमी दूर से ही लपटें और धुआं साफ नजर आ रहा था। करीब आधा किमी में संचालित गौशाला के साथ ही बस्ती होने से लोगों में दहशत का माहौल रहा। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.