लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- मंगलवार रात पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा खालसा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में प्रहलाद और दामोदर के छप्पर वाले घर जल गए। आग में प्रहलाद के घर रखे नकद रुपयों समेत, कपड़े, रसोई गैस सिलेंडर, चारपाई, बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल पिंकी वर्मा ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट अफसरों को भेजने की बात कही। यह भी पढ़ें- आग लगने से तीन घर जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.