उन्नाव, अगस्त 27 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के उत्तमानपुर गांव में बुधवार देर रात करीब पांच वर्षीय बालक की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जहरीले कीड़े के डसने की आशंका जताई है। उत्मानपुर गांव निवासी सुजीत अपने करीब पांच वर्षीय पुत्र अजीत उर्फ आदी और परिवार के साथ रात में घर में सो रहे थे। देर रात अचानक अजीत रोने लगा। काफी देर तक उसे शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन जब वह शांत नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर सीएचसी बांगरमऊ पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई कि बालक को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया होगा। गमगीन माहौल में परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...