बिजनौर, दिसम्बर 18 -- बिजनौर। कोहरे के कारण दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर बैराज के समीप आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही स्कूल बस टकरा गई। हादसे में 10 से ज्यादा छात्राएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुजफ्फरनगर स्थित बीआईटी कॉलेज की बीएससी नर्सिंग और जीएनएम की 15 छात्राएं ट्रेनिंग के लिए बस से बिजनौर मेडिकल अस्पताल आ रही थीं। बताया जा रहा है कि बैराज पुल पार करने पर अचानक आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही कॉलेज बस उससे टकरा गई। हादसे में छात्रा संध्या (20) पुत्री ठाकुर, रुचिका पुत्री कृष्णचन्द्र, गितांशु पुत्री सचिन कुमार, प्रज्ञया पुत्री सनुज, तनीषा पुत्री सोमपाल व सरल पुत्री कुशन आदि घायल हो गईं। घायल छात्रा सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.