अचानक रिंग बांध पर सरयू की लग गई कटान, मचा हड़कंप
बस्ती, अगस्त 16 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी ने मोजपुर रिंगबांध के पास शनिवार रात तेज कटान शुरू कर दी। कटान की रफ्तार तेज होने से रिंगबांध पर खतरा मंडराने लगा था। हालात की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ कार्य खंड प्रथम ने मजदूरों की पूरी टीम मौके पर उतारी। मजदूरों ने रात में बांध बचाव कार्य तेजी से किया। कटान को देख ग्रामीणों में डर की स्थिति बन गई। हालांकि शनिवार देर रात तक बांध की कटान को पूरी तरह से रोक कर बांध कर सुरक्षित कर लिया गया। वहीं एक दिन पहुले आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध, गौरा-सैफाबाद तटबंध तथा उमरिया रिंग बांध का निरीक्षण कर बाढ़ से बचाव एवं तटबंध सुरक्षा कार्यों की स्थिति का जायजा लिया था और बांध सुरक्षा के उपाय का निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- घाघरा ने फिर दिखाना शुरू कर दिया अपना रौद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.