उन्नाव, मार्च 31 -- सफीपुर, संवाददाता। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में लापरवाही से वाहन मोड़ने का खामियाजा चार लोगों को गंभीर चोटों के रूप में भुगतना पड़ा। मेंहदी खेड़ा गांव के पास अचानक बाइक मोड़ने से पीछे आ रही दूसरी बाइक जोरदार तरीके से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दंपति समेत चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।देवरामऊ गांव निवासी 26 वर्षीय अरविंद पुत्र लाल बहादुर अपने फुफेरे भाई 22 वर्षीय विनीत पुत्र रामखेलावन निवासी दुगौरा के साथ बाइक से उन्नाव जा रहे थे। जैसे ही वे मेंहदी खेड़ा गांव के पास पहुंचे, आगे चल रही एक दूसरी बाइक ने अचानक बिना संकेत दिए गांव की ओर मोड़ ले लिया। इस अप्रत्याशित मोड़ के कारण पीछे से आ रही अरविंद की बाइक सीधे उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.