मिर्जापुर, फरवरी 27 -- मिर्जापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी एक बाइक चालक पिकअप से टकराकर घायल हो गया। घायल बाइक सवार का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है। सोनगढ़ा गांव निवासी 18 वर्षीय सुनील कुंदेर गुरूवार देर शाम को गड़बड़ा धाम से घर आ रहा था। हलिया-सोनगढ़ा मार्ग पर सिंदूराह गांव के पास बाइक के आगे जा रहा सब्जी लादकर जा रहे पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया अचानक ब्रेक लगने से पिछ-पिछे चल रहा बाइक चालक टकराकर सड़क पर गिर कर घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की मदद से स्थानीय स्तर पर घायल बाइक चालक को भर्ती कराया गया है । जहां उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.