उन्नाव, जून 11 -- नवाबगंज। अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार रात नहर मोड़ के पास अचानक ब्रेक लगाने से एक डंपर दूसरे में पीछे से टकरा गया। हादसे में एक डंपर चालक घायल हो गया। हादसे से कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। नवाबगंज के नहर मोड़ के पास हाईवे पर डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे दूसरा डंपर टकरा गया। हादसे में पीछे वाले डंपर का चालक सीतापुर के राजकोट निवासी रामनरेश पुत्र जगन्नाथ जख्मी हो गया। एनएचएआई एंबुलेंस ने घायल रामनरेश को तत्काल सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे पर खड़े होने से यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और हाइड्रा से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से ह...