औरैया, नवम्बर 28 -- कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल प्लाजा अनंतराम से करीब पांच सौ मीटर पहले फूटा कुआं के पास यह हादसा तब हुआ जब आगे चल रहे अज्ञात वाहन ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहा डीसीएम अनियंत्रित होकर उसी वाहन में जा घुसा, जिससे डीसीएम की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक केबिन में ही फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पैट्रोलिंग टीम और क्रेन मौके पर पहुंची। क्रेन के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान मनोज, निवासी मोहल्ला रमेश नगर, शिकोहाबाद के रूप में हुई है। मनोज औरैया में डीसीएम में लोडिंग का काम करवाकर शिकोहाबाद लौट रहा था। जैसे ही वह अजीतमल क्षेत्र में फूटा कुआं के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने चल रहे वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.