अचानक ब्रेक लगने से टकराया डंपर, खलासी घायल
उरई, मई 10 -- जालौन। संवाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रहा डंपर टकरा गया। हादसे में खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल खलासी को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे उच्च संस्थान रेफर किया गया।फिरोजाबाद से एक डंपर मौरम लेने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे होकर चिकासी की ओर जा रहा था। जब डंपर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किमी संख्या 201 छिरिया सलेमपुर के पास पहुंचा। तभी उसके आगे एक और डंपर चल रहा था। सड़क पर उछाल होने के चलते आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिसे पीछे चल रहे डंपर का चालक समझ नहीं पाया और अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रहा डंपर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में पीछे चल रहे डंपर का चालक तो बाल बाल बच गया। लेकिन जनपद फिरोजाबाद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.