मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिड़खिर गांव में सोमवार को भूसा रखते समय श्रमिक अचानक अचेत होकर गिरा और उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर अस्पताल से शव लेकर घर चले गए। क्षेत्र के पिड़खिर गांव निवासी 38 वर्षीय संजय श्रमिक था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सुबह लगभग दस बजे घर से मजदूरी करने निकला था। गांव निवासी एक किसान के यहां भूसा घर में रख रहा था। उसी समय अचानक श्रमिक अचेत होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रमिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव लेकर घर चले गए। श्रमिक की मौत से उसकी पत्नी सुशीला देवी और मां गिरजा देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.