गोंडा, मार्च 26 -- बभनजोत, संवाददाता। बिजली उपकेंद्र मद्दो देवरिया क्षेत्र में ट्रांसफार्मर का फ्यूज सही करते समय बुधवार शाम हादसा हो गया। घटना में पैंतीस वर्षीय निजी लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर जुटे पर लोगों ने लाइनमैन को फौरन सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को पहले अयोध्या मेडिकल रेफर किया गया। वहां से उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उधर, बिजली विभाग ने जांच के लिए एसई की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। बताया जा रहा है कि बुधवार देरशाम मद्दौ देवरिया बिजली उपकेंद्र से जुड़े बुक्कनपुर मे ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल गया था। उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी बिजली उपकेंद्र पर दी। इस पर रात करीब आठ बजे एक निजी लाइन मैन मौके पर पहुंचा। वह जैसे ही ट्रांसफार्मर मे फ्यू...