पीलीभीत, फरवरी 16 -- पूरनपुर, संवाददाता। घर में एक महिला की अचानक तबियत खराब हो गई। यहह देखकर परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने फाइलेरिया रोधी दवा खाने से हालत बिगडने का शोर कर दिया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उसको पीलीभीत रेफर कर दिया गया है। तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के रहने वाले वीरेन की पत्नी बसंती की सोमवार की सुबह अचानक तबियत बिगड गई। महिला की स्थित को देखकर घर में खलबली मच गई। इसके बाद परिजन महिला को लेकर सीएचसी आए। यहां पर परिजनों ने बताया कि 13 फरवरी को गांव की आशा ने बसंती को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई थी। इसी के चलते तबियत खराब हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनीष राज शर्मा ने बताया कि महिला की हालत सही है। दो दिन पहले महिला ने फाइलेरिया की द...