अचानक बिगड़ी वृद्ध की तबीयत,मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के डेईडीह धौरहरा निवासी 70 वर्षीय रामबदन मौर्य को दोपहर के बाद उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के साथ आए दो बेटे बजरंगी और राकेश ने बताया कि दोपहर से ही उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हुई। अचानक तबीयत बिगड़ी तो सीएचसी लाया गया। जहां कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉ. केसी प्रसाद ने बताया कि गर्मी लगने से उल्टी-दस्त शुरू होती है। वही लक्षण थे। वास्तविक मौत का कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगा। यह भी पढ़ें- रिश्तेदार के घर आए वृद्ध की तबीयत बिगड़ी, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.