अचानक बारिश से कई स्थानों पर बिजली पोल धराशाई
मऊ, मई 6 -- मऊ, संवाददाता। शहर समेत ग्रामीण अंचलों में बुधवार की शाम को अचानक तेज बारिश और आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर क्षेत्र के फीडर संख्या छह की केबिल कट जाने के कारण देर शाम तक शहर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र अंतर्गत खुरहट बाजार से दूर अमारी मोड़ के पास बिजली के कई पोल गिर गए। जिससे 33 हजार 440 वोल्ट की लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टूटे तार सड़क पर लटकते नजर आए। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई। कई गांवों में रातभर बिजली नहीं रही। मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ। लोगों का संपर्क टूटता नजर आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.