श्रावस्ती, मार्च 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिसके बाद तेज बारिश ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इस मौसमी बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी, वहीं किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार हो रही बारिश का सीधा असर खेतों में खड़ी फसलों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। खासतौर पर आम, सरसों और अरहर की फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। इस समय आम के पेड़ों पर बौर आए हुए हैं, जिन पर बारिश का प्रतिकूल असर उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। वहीं सरसों और अरहर की फसल कटाई के करीब है, ऐसे में पानी गिरने से फसल की गुणवत्ता खराब होने का डर सता रहा है।कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि बारिश के बाद तेज हवाएं चलती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.