शाहजहांपुर, मार्च 15 -- जिले में रविवार सुबह से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह हल्की बूंदाबांदी होने के बाद आसमान में घने बादल छा गए। कभी हल्की धूप निकली तो कभी बादल छाए रहे, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई। सुबह करीब 11 बजे से आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं और तेज बारिश जैसा माहौल बन गया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक बारिश नहीं हुई थी। पिछले कई दिनों से तेज धूप पड़ रही थी, लेकिन अचानक मौसम बदलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई है। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है।डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या बढ़ सकती है। आईएमए के सचिव डॉक्टर संजीव कनौजिया ने लोगों को सावधानी बरतने, ठंडी चीजों से परहेज करने और बच्चों व बुजुर्गों का व...