हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। मौसम में अचानक बदलाव, बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों में विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार इस समय सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण, खांसी, गले में खरास और डायरिया जैसी समस्याएं तेजी से फैल रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर अधिक देखा जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे संक्रमण जल्दी फैलता है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे करें बचावबाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर करन गोंड ने सलाह दी है कि मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, भीगने से बचें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाहर का खुला और बासी भोजन न करें तथा गर्म और ताजा भोजन ही लें। इसके अलावा पर्याप्त पानी पिएं और हाथों को बार-बार...