हाथरस, मार्च 30 -- सहपऊ। क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार की शाम को आसमान में घने बादल छा गए और धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। हरवीर सिंह व गजेंद्र वर्मा किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की कटाई अपने चरम पर है। यदि तेज आंधी या बारिश होती है तो खड़ी फसल गिर सकती है, जिससे भारी नुकसान होने की आशंका है। खेतों में तैयार फसल को बचाने के लिए किसान सतर्क नजर आ रहे हैं और मौसम पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं।ग्रामीणों के अनुसार, मौसम में इस तरह का बदलाव अचानक हुआ है, जिससे दिनभर गर्मी के बाद शाम होते-होते ठंडी हवाएं चलने लगीं। हालांकि राहत के साथ-साथ यह बदलाव किसानों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.