छपरा, मई 6 -- फोटो- 23 एकमा में तेज हवा के बाद उड़े दुकानों के कर्कट व बिखरा सामान एकमा। बुधवार को अचानक बदले मौसम ने इलाके में हलचल मचा दी। दोपहर बाद तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिसका व्यापक असर जनजीवन पर देखने को मिला।
मौसम में बदलाव खासकर एकमा चट्टी के परसा मोड़ पर तेज हवा का असर अधिक रहा, जहां कई दुकानों के करकट उड़ गए और सामान बिखर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
किसानों की चिंता बारिश के दौरान क्षेत्र के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि मौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.