गोंडा, मार्च 30 -- गोंडा। गोरखपुर से बहराइच के बीच में चलने वाली 05131 विशेष गाड़ी का प्लेटफार्म अचानक बदल दिया गया। यह ट्रेन हमेशा प्लेटफार्म नंबर चार पर आती थी। जिससे यात्री वहां पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अचानक इसका प्लेटफार्म बदलकर दो नंबर कर दिया। यह ट्रेन दोपहर 11 बजकर 16 मिनटपर स्टेशन पर पहुंची। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जब कभी दिक्कत होती है, तभी प्लेटफार्म बदला जाता है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए यात्रियों को जानकारी दी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...