संभल, मार्च 6 -- संभल,संवाददाता। जनपद में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह होते-होते क्षेत्र में घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग दिन में ही अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलते दिखाई दिए ताकि सामने से आ रहे वाहनों को देखा जा सके। कोहरे के चलते शहर के प्रमुख मार्गों सहित ग्रामीण सड़कों पर भी यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालक सावधानी के साथ धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए। वहीं राहगीरों को भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होती दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में इस तरह का उतार-चढ़ाव आगे भी देखने को मिल सकता है, ऐसे में लोगों को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.