गौरीगंज, अप्रैल 29 -- अमेठी, संवाददाता। दोपहर तक जहां भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही थी, वहीं दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिसने जनजीवन को प्रभावित किया। इसके बाद आसमान में घने बादल छा गए और ओलावृष्टि शुरू हो गई। कुछ ही देर में तेज बारिश ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। बारिश के दौरान ओले और पानी दोनों का सिलसिला काफी देर तक जारी रहा, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया। गर्मी से राहत मिलने पर आम लोगों ने जहां सुकून महसूस किया, वहीं किसानों के लिए यह बदलाव चिंता का कारण बन गया। विशेष रूप से वे किसान, जिनकी गेहूं की मड़ाई का काम अभी अधूरा है, इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से परेशान नजर आए। फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका ने उनके माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। मौसम के इस अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.