औरैया, सितम्बर 25 -- तेज हवा और बूंदाबांदी के साथ अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार हो रही धान की फसल पर नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। कई खेतों में धान की बालियां निकल चुकी हैं, जबकि अगेती फसल पककर कटाई के करीब पहुंच रही है। इस समय तेज बारिश हुई तो फसल गिरने के साथ बालियों में दाना खराब होने और खेतों में जलभराव की आशंका है। शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवा चली और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम का बदला मिजाज देखकर किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- रिमझिम बारिश के साथ तेज हवाओं ने बढ़ाई किसानों की चिंता सबसे अधिक चिंता उन किसानों को है, जिनकी धान की फसल में बालियां निकल आई हैं। तेज हवा से पौधे खेत में गिर सकते हैं। एक बार फसल गिरने के बाद बालियां मिट्टी ...