लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। रविवार को जिले का मौसम अचानक बदल गया। सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी से दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद धुंध छाई रही। इसके बाद धूल भरी आंधी चलने लगी और उसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश से खड़ी फसल गिर गई। धूल भरी आंधी की वजह से सड़क पर निकलना भी मुश्किल हो गया। रविवार को दिन का पारा 28 डिग्री तक आ गया। लोगों को सर्दी महसूस होने लगी।भानपुर।भीरा थाना क्षेत्र में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवा के झोंकों से खेतों में खड़ी लाही और गेहूं की फसल काफी हद तक गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ।खेतों में लाही की फसल कटी पड़ी थी। तेज आंधी और बारिश के कारण कई खेतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.