मैनपुरी, मई 4 -- जनपद के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को रात से ही आसमान में बादल छा गए थे। तेज हवाएं चलने लगीं। शनिवार को तड़के सुबह बारिश हो गई। एक घंटे तक कभी तेज को कभी रिमझिम बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से निजात मिल गई। दिनभर तेज हवाएं चलीं। सुबह काली घटाओं के चलते अंधेरा जैसा हो गया, जिससे सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर गुजरे। आज मंगलवार को भी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। उधर बारिश होने से गेहूं मढ़ाई का काम प्रभावित हुआ है। बीते गुरुवार की शाम जिले में तेज आंधी और बारिश ने बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया था। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए थे और 97 बिजली पोल धराशायी हो गए। साथ ही कई जगह खेतों में मक्का की फसल भी बिछ गई। इसके बाद तीन दिन तक मौसम सामान्य रहा, लेकिन रविवार की रात से ही मौसम फिर से करवट ले गया। रात 9 बजे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.