भोपाल, फरवरी 19 -- Madhya Pradesh Rainfall: मध्य प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट बदली है। यहां के कई जिलों में बारिश और ओले का दौर चल रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और इंदौर समेत प्रदेश के 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। बारिश की फुहारों और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। फरवरी महीने में यह तीसरी बार है, जब अचानक प्रदेश का मौसम बदला और बारिश की फुहारें पड़ने लगीं। अचानक हुई बारिश ने तापमान में कमी ला दी है। रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कई इलाकों में खेतों में खड़ी फसलें लेट गई हैं। बारिश के साथ ही सबसे ज्यादा नुकसान ओले गिरने से हुआ है।इन जिलों में हुई बारिश लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश का त...