अलवर, मार्च 15 -- अलवर जिले के भिवाड़ी क्षेत्र में शनिवार रात को मौसम ने अचानक करवट ली। इस दौरान तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। दिनभर गर्मी से परेशान लोगों को भले ही कुछ राहत मिली, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश आफत बनकर आई। रात करीब 11 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में ओलों में बदल गई। कई स्थानों पर चने के दाने जितने बड़े ओले गिरे, जिससे खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा।गर्मी से मिली राहत पिछले करीब 15 दिनों से क्षेत्र में लगातार तेज गर्मी पड़ रही थी और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान थे, लेकिन शनिवार रात अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ आई बारिश और ओलों ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे रात और रविवार सुबह मौसम ठंडा हो गया। यह भी पढ़ें- लोक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.