अचानक फिर बिगड़ा मौसम, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना
मैनपुरी, जून 2 -- जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई बारिश का सिलसिला 10 बजे तक लगातार जारी रहा। बरनाहल, करहल, घिरोर क्षेत्र में चार घंटे तक रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। जनपद के अन्य हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई। जनपद में 29 मई से ही मौसम बदल गया है। रात के समय बादल छाने, बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत है। सोमवार को मौसम सामान्य रहा, लेकिन मंगलवार की सुबह फिर से बदल गया। सुबह से ही बरनाहल, घिरोर, करहल इलाके में तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह 10 बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.