गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता गोरखपुर रेलवे स्टेशन के नार्थ और साउथ लाइन को कार्य के चलते अचानक ब्लॉक करने के कारण बाघ एक्सप्रेस को प्लेटफार्म-2 की जगह प्लेटफार्म-9 पर स्थानांतरित किया गया। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि रेल प्रशासन इसका अनाउंसमेंट एक घंटा पहले से ही रेलवे स्टेशन पर कर रहा था। फिर भी प्लेटफार्म दो के फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट नहीं होने और एक्सक्लेटर बाहर से होने के कारण प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को लगेज लेकर सीढ़ियों से चढ़कर प्लेटफार्म-9 तक जाना पड़ा। वहीं जो यात्री समय से 10-15 मिनट पहले पहुंचे, उन्हें इसकी जानकारी होने के बाद वे किसी तरह भागकर ट्रेन में चढ़ पाए। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12.50 से 2.10 बजे तक नार्थ और साउथ लाइन को ब्लाक किया गया। प्लेटफार्म-2 के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.