बलरामपुर, जनवरी 7 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटवा-रजवाहा नहर के माइनर में बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक पानी छोड़ दिया गया। जिससे विकास खंड रेहराबाजार के ग्राम विशुनपुर खरहना स्थित हनुमान पुरवा क्षेत्र में किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। नहर विभाग की इस लापरवाही से खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं और मटर की फसलें पानी में डूब गईं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार देर रात माइनर में अचानक जलस्तर तेजी से बढ़ गया। जिससे माइनर का कुछ हिस्सा कट गया। जब तक किसान स्थिति को समझ पाते तब तक पानी खेतों में घुस चुका था। कुछ ही देर में हनुमान पुरवा और आसपास का इलाका झील में तब्दील हो गया। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों को इतने अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.