अचानक पहुंचे कमिश्नर, कई अधिकारी-कर्मचारी गैर हाजिर मिले
बस्ती, जून 19 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को विक्रमजोत ब्लॉक मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था की हकीकत परखी। सुबह करीब 10:10 बजे वह गोंडा जिले में मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए जाते समय अचानक ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।करीब 15 मिनट तक चले निरीक्षण में मंडलायुक्त ने उपस्थिति रजिस्टर और जनता दर्शन रजिस्टर की जांच की। कार्यालय के नियमित कर्मचारियों में केवल कुछ ही कर्मचारी मौजूद मिले, जबकि अधिकांश अधिकारी, एडीओ, जेई, बीटी और अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। संविदाकर्मियों की उपस्थिति भी बेहद कम रही। मंडलायुक्त ने तत्काल मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल को संदेश भेजकर अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.