अचानक पहुंची पुलिस ने रुकवा दी शादी, दुल्हन 15 साल की निकली; दंग रह गए बाराती-घराती
संवाददाता, जून 16 -- UP News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक शादी के दौरान अचानक पहुंची पुलिस ने रस्में रुकवा दीं। यूं अचानक पुलिस के पहुंचने से बारातियों-घरातियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर बताया कि दुल्हन बनी लड़की की उम्र महज 15 साल है। इसके बाद पुलिस दूल्हे संग दुल्हन को लेकर चली गई। नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को लेकर पुलिस अब कार्रवाई की तैयारी में है। तमकुहीराज के थानेदार गिरिजेश उपाध्याय का कहना है कि दूल्हा-दुल्हन को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराने के बाद ही छोड़ा जाएगा। पुलिस को कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के इस गांव में नाबालिग लड़की का निकाह कराए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे को अपने संरक्षण में ले लिया। निकाह की रस्में वहीं रोक दी गईं। जांच में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.